उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर में मंगल दोष पूजा खर्च?

उज्जैन स्थित मंगलनाथ मंदिर भगवान मंगल (Mars) का प्रमुख तीर्थस्थल है, जिसे मंगल ग्रह का जन्म स्थान भी माना जाता है। यहां पर मंगल दोष से पीड़ित व्यक्ति के लिए विशेष पूजा और अनुष्ठान कराए जाते हैं, जिनसे जीवन में बाधाएँ दूर होती हैं और वैवाहिक, करियर व स्वास्थ्य जीवन में सुधार आता है।

मंगल दोष (Mangal Dosh) के कारण विवाह में विलंब, वैवाहिक जीवन में समस्याएँ, करियर में रुकावटें और स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। उज्जैन स्थित मंगलनाथ मंदिर, मंगल दोष निवारण के लिए भारत का सबसे प्रसिद्ध स्थान है। यहाँ की गई पूजा अत्यंत प्रभावशाली मानी जाती है।

मंगलनाथ महादेव मंदिर पूजा खर्च

उज्जैन स्थित मंगलनाथ मंदिर, मंगल दोष निवारण के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। यहाँ मंगल दोष पूजा का खर्च पूजा की विधि और अनुष्ठान की विशिष्टता के अनुसार भिन्न होता है।

सामान्य मंगल दोष पूजा खर्च

सामान्य रूप से साधारण मंगल दोष पूजा का खर्च ₹2100 से ₹3100 तक होता है, जिसमें मूल पूजा, मंगल मंत्र जाप और आवश्यक सामग्री शामिल होती है। इसके अंतर्गत मंगल ग्रह की शांति हेतु हनुमान जी की उपासना की जाती है। उज्जैन में मंगल दोष पूजा का खर्च पंडित जी की दक्षिणा और पूजा के प्रकार पर निर्भर होता है। पूजा की सटीक जानकारी के लिए पंडित जी से संपर्क करें।

विशेष मंगल भात पूजा खर्च

यदि आप उज्जैन में विशेष मंगल भात पूजा तथा विस्तृत हवन एवं अनुष्ठान करवाना चाहते हैं, तो इसका खर्च ₹4100 से ₹5100 के बीच हो सकता है। यह पूजा खर्च सामग्री और पूजा विधि के ऊपर निर्भर करता है। पूजा की सटीक लागत जानने के लिए लिए नीचे दिये गए नंबर पर कॉल करें और अपनी पूजा के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करे।

पूर्ण मंगल दोष निवारण अनुष्ठान खर्च

पूर्ण मंगल दोष निवारण अनुष्ठान, जिसमें महामृत्युंजय जाप, विशेष हवन, और विस्तृत मंगल शांति पूजा शामिल होती है, उसका खर्च ₹5100 से ₹7500 तक हो सकता है। पूजा शुल्क में आमतौर पर पंडित दक्षिणा, पूजा सामग्री और मंदिर शुल्क भी सम्मिलित होते हैं। पूजा का सटीक खर्च बुकिंग के समय तय किया जाता है, जो व्यक्ति की कुंडली और विशेष आवश्यकताओं के अनुसार भिन्न हो सकता है।

उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर में योग्य और अनुभवी पंडितों द्वारा करवाई गई पूजा जीवन में मंगल ग्रह के दोष को शांत कर सुख, समृद्धि और वैवाहिक सौहार्द लाने में अत्यंत सहायक होती है। आप भी अपनी पूजा उज्जैन के योग्य पंडित जी के पास बुक करें और इस दोष से छुटकारा पाएँ।

मंगलनाथ मंदिर में पूजा-विधि

  • सबसे पहले शुभ मुहूर्त का चयन (विशेष रूप से मंगलवार) किया जाता है।
  • पंचामृत स्नान, गणेश पूजन, मंगल देवता पूजन किया जाता है।
  • मंगल बीज मंत्र “ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः” का जाप होता है।
  • मंगल हवन और ब्राह्मण भोजन करवाया जाता है।
  • मंगल ग्रह को प्रसन्न करने के लिए दान व दक्षिणा दी जाती है।

मंगल दोष पूजा के लाभ

  • मानसिक शांति और स्वास्थ्य में सुधार होता है।
  • विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं।
  • वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है।
  • करियर में उन्नति और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।

उज्जैन मंगलनाथ मंदिर में पूजा कैसे बुक करें?

यदि आप मंगल दोष के कारण जीवन में बार-बार आ रही समस्याओं से परेशान हैं, तो उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर में मंगल दोष निवारण पूजा अवश्य कराएं। विधिपूर्वक की गई पूजा से मंगल ग्रह की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है।

तो आज ही उज्जैन के अनुभवी पंडित जी के पास नीचे दिये गए नंबर पर कॉल करें और अपनी पूजा बुक करें। पंडित जी को पूजा-अनुष्ठान में 15 वर्षो से अधिक अनुभव प्राप्त है।

Similar Posts

Leave a Reply