उज्जैन कालसर्प दोष पूजा
उज्जैन में कालसर्प दोष निवारण पूजा करके आप अपने जीवन की समस्त समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं तथा सुख, शांति, और समृद्धि की ओर अग्रसर हो सकते हैं। पूजा बुक करने के लिए नीचे दिये गए नंबर पर क्लिक करें।
कालसर्प दोष क्या है?
हिन्दू ज्योतिषियों के अनुसार कालसर्प दोष एक गंभीर योग है, जो तब उत्पन्न होता है जब जन्म कुंडली में सभी ग्रह राहु और केतु के बीच स्थित होते हैं। इस दोष के कारण व्यक्ति को जीवन में विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जैसे:
-
वैवाहिक जीवन में बाधाएं
-
आर्थिक संकट
-
स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं
-
मानसिक तनाव और अस्थिरता
कालसर्प दोष के 12 प्रकार होते हैं, जैसे अनंत, कुलिक, वासुकी, शंखपाल, पद्म, महापद्म, तक्षक, कार्कोटक, शंखनाद, घातक, विषधर, और शेषनाग। प्रत्येक प्रकार के दोष के विशेष लक्षण और प्रभाव होते हैं।

कालसर्प दोष के प्रभाव
कालसर्प दोष के नकारात्मक प्रभाव जो की व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करते है निम्नलिखित है:
वैवाहिक जीवन में देरी और संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है।
बार-बार नौकरी में असफलता मिलना।
धन की कमी और व्यावसायिक रुकावट का सामना होना।
स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निरंतर जीवन में बना रहना।
मानसिक तनाव, भय और अवसाद का बना रहना।
परिवार में अशांति और कलेश होना।
कालसर्प दोष के उपाय
उज्जैन में कालसर्प दोष की शांति हेतु विशेष पूजा विधियों का आयोजन किया जाता है। यह पूजा प्रमुख रूप से महाकालेश्वर मंदिर, सिद्धवट और रामघाट जैसे पवित्र स्थलों पर की जाती है। दोष निवारण के प्रमुख उपाय निम्नलिखित है:
- महाकालेश्वर की नागरी उज्जैन में भगवान शिव का रुद्रभिषेक कराना सबसे प्रभावी और लाभकारी उपाय है।
- कालसर्प दोष निवारण में नाग देवता की पूजा करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। नाग-नागिन की प्रतिमा का दूध से अभिषेक करें और फल-फूल अर्पित करें।
महामृत्युंजय मंत्र का अनुष्ठान कराएं। यह बहुत शुभ माना जाता है।
कालसर्प दोष निवारण यंत्र की स्थापना कराये। उज्जैन के विश्वसनीय ज्योतिषियों से यंत्र प्राप्त करें और इसे पूजा घर में स्थापित करें।
काला तिल, उड़द की दाल, लोहे की वस्तुएँ, या कंबल गरीबों को दें। विशेष रूप से शनिवार के दिन दान बहुत ही लाभकरी माना जाता है।
कालसर्प दोष निवारण पूजा
उज्जैन में कालसर्प दोष निवारण पूजा एक विशेष वैदिक अनुष्ठान है, जो जन्म कुंडली में राहु और केतु के बीच सभी ग्रहों के स्थित होने पर उत्पन्न दोष को शांत करने के लिए किया जाता है। यह दोष व्यक्ति के जीवन में मानसिक, आर्थिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न कर सकता है इन समस्याओं से छुटकारा प्राप्त करने के लिए और जीवन में सुख-समृद्धि पाने के लिए इस विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है।
उज्जैन, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की नगरी, कालसर्प दोष निवारण के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है। यहाँ अनुभवी पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रों और अनुष्ठानों के माध्यम से पूजा संपन्न की जाती है, जिसमें ये विधियाँ शामिल हैं:
गणपति पूजन
नवग्रह पूजन
राहु-केतु शांति हवन
नाग देवता की पूजा
दान और तर्पण

कालसर्प दोष निवारण पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
कालसर्प दोष का कुंडली से निवारण करने के लिए कालसर्प निवारण पूजा को सही मुहूर्त और पूरे विधि-विधान के साथ करना बहुत ही जरूरी है। शुभ मुहूर्त में की गई पूजा अत्यंत फलदायी और लाभकारी होती है। पूजा के लिए विशेष तिथियाँ और मुहूर्त होते हैं, जैसे:
नाग पंचमी
श्रावण मास (विशेष रूप से श्रावण के सोमवार)
- महाशिवरात्रि
अमावस्या और पूर्णिमा
सूर्य या चंद्र ग्रहण के दिन
उपरोक्त तिथियों पर पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं, और कुंडली से दोष शांत हो जाता है।
कालसर्प दोष पूजा खर्च
उज्जैन में कालसर्प दोष निवारण पूजा की लागत पूजा की विधि, मंत्र जाप की संख्या, और अन्य अनुष्ठानों पर निर्भर करती है। सामान्यतः यह ₹2,100 से शुरू होती है। पूजा खर्च और अन्य जानकारी के लिए नीचे दिये गए नंबर पर कॉल करके पंडित जी से संपर्क करें।
उज्जैन में कालसर्प दोष पूजा कैसे कराएं?
यदि आप उज्जैन में कालसर्प दोष निवारण पूजा करवाना चाहते हैं, तो अनुभवी पंडितों से संपर्क करके अपनी कुंडली का विश्लेषण करवा सकते हैं और उचित पूजा विधि का चयन कर सकते हैं। उज्जैन में कालसर्प दोष निवारण पूजा करके आप अपने जीवन की विभिन्न समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं और सुख, शांति, और समृद्धि की ओर अग्रसर हो सकते हैं। नीचे दिये गए नंबर पर कॉल करें और अपनी पूजा बुक करें।