नवग्रह शांति पूजा उज्जैन

नवग्रह दोष एक ज्योतिषीय स्थिति है, जिसमें जन्म कुंडली में नौ ग्रहों—सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु और केतु—की अशुभ स्थिति के कारण व्यक्ति के जीवन में विभिन्न समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए नीचे दिये गए नंबर पर कॉल करें और अपनी पूजा बुक करें। 

नवग्रह दोष क्या है?

हिन्दू ज्योतिष के अनुसार, नौ ग्रह—सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु और केतु—व्यक्ति के जीवन पर गहरा नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। यदि ये ग्रह कुंडली में अशुभ स्थिति में हों, तो जीवन में विभिन्न समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे:

  • स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ

  • विवाह में विलंब या समस्याएं

  • आर्थिक कठिनाइयाँ

  • मानसिक तनाव और अस्थिरता

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रहों की स्थिति और गति हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। यदि ये ग्रह कुंडली में अशुभ भावों में स्थित हों या आपस में प्रतिकूल संबंध में हों, तो इसे नवग्रह दोष कहा जाता है।

नवग्रह शांति पूजा के माध्यम से इन ग्रहों के दुष्प्रभावों को कम किया जा सकता है, जिससे जीवन में सुख, समृद्धि और शांति प्राप्त होती है।

navgrah shanti puja ujjain

नवग्रह दोष के लक्षण

नवग्रह दोष के कुछ सामान्य लक्षण है जो की निम्नलिखित हैं:

  • अकारण मानसिक तनाव और चिंता​ बनी रहती है। 

  • स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बार-बार होना। 

  • विवाह में विलंब या वैवाहिक जीवन में कलह होना। 

  • आर्थिक हानि या करियर में रुकावट का सामना करना। 

  • संतान संबंधी परेशानियां होना। 

  • घर में लगातार कलेश या नकारात्मक ऊर्जा का बना रहना। 

नवग्रह दोष के उपाय

नवग्रह दोष को शांत करने के लिए ज्योतिष में विभिन्न उपाय दिये गए है जो की निम्नलिखित है:

  • नवग्रह शांति पूजा: विशेष मंत्रों और हवन के माध्यम से ग्रहों को शांत किया जाता है।

  • दान और व्रत: संबंधित ग्रहों के अनुसार दान देना और व्रत रखना।

  • रत्न धारण: योग्य ज्योतिषी की सलाह से उपयुक्त रत्न पहनना।

  • मंत्र जाप: ग्रहों के बीज मंत्रों का नियमित जाप।

  • सकारात्मक कर्म: सदाचार, सेवा और धर्मिक कार्यों में संलग्न होना।

इन उपायों से नवग्रह दोष के प्रभाव को कम किया जा सकता है, जिससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है।

नवग्रह शांति पूजा-विधि

उज्जैन मे नवग्रह शांति पूजा सम्पन्न कराने में निम्नलिखित चरण शामिल होते हैं:

  1. गणेश पूजन: सभी बाधाओं को दूर करने के लिए सर्वप्रथम गौरी-गणेश पूजन की जाती है।

  2. कलश स्थापना: शुद्धता और दिव्यता के लिए।

  3. नवग्रह पूजन: सभी नौ ग्रहों की पूजा और मंत्र जाप।

  4. हवन और आरती: पूजा का समापन और प्रसाद वितरण।

प्रत्येक ग्रह के लिए विशेष बीज मंत्रों का जाप किया जाता है, जैसे:

  • सूर्य: ॐ घ्राणि सूर्याय नमः

  • चंद्रमा: ॐ ऐं क्लीं सोमाय नमः

  • मंगल: ॐ अंग अंगारकाय नमः

  • बुध: ॐ बुं बुधाय नमः

  • बृहस्पति: ॐ बृं बृहस्पतये नमः

  • शुक्र: ॐ शुं शुक्राय नमः

  • शनि: ॐ शं शनैश्चराय नमः

  • राहु: ॐ रंग राहवे नमः

  • केतु: ॐ केम केतवे नमः

नवग्रह शांति पूजा

नवग्रह शांति पूजा एक भारतीय वैदिक अनुष्ठान है जिसका उद्देश्य ज्योतिष में वर्णित नौ ग्रहों (सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु) के अशुभ और नकारात्मक प्रभावों को शांत करना है। यह पूजा उन व्यक्तियों के लिए विशेष रूप से की जाती है जिनकी कुंडली में ग्रहों की अशुभ स्थिति के कारण जीवन में बाधाएँ, स्वास्थ्य समस्याएँ, या आर्थिक संकट आ रहे हों। यह पूजा उज्जैन में कराना अत्यंत लाभकरी सिद्ध हुई है क्योंकि यहाँ पूजा सम्पूर्ण विधि-विधान और नियमो के साथ सम्पन्न कराई जाती है। 

  1. ग्रहों का संतुलन:
    नवग्रह पूजा से ग्रहों की नकारात्मक ऊर्जा शांत होती है और उनकी शुभता बढ़ती है।

  2. कर्मिक ऋण से मुक्ति:
    नवग्रह शांति पूजा पूर्वजन्म या वर्तमान जीवन के अधूरे कर्मों के दुष्प्रभाव को कम करती है।

  3. सर्वांगीण कल्याण:
    यह पूजा स्वास्थ्य, धन, करियर, परिवार, और आध्यात्मिक उन्नति में सहायक होती है।

navgrah shanti puja

उज्जैन में नवग्रह शांति पूजा का खर्च

नवग्रह शांति पूजा की लागत विभिन्न कारकों पर निर्भर करती है, जैसे पंडितों की संख्या, मंत्रों की संख्या, और पूजा की विधि। उज्जैन में इसकी सामान्य लागत लगभग ₹2,100 तक हो सकती है। ये पूजा लागत की सटीक जानकारी नहीं है पूजा की सम्पूर्ण और सटीक जानकारी के लिए नीचे दिये गए नंबर पर कॉल करें।  

उज्जैन में नवग्रह शांति पूजा कैसे कराएं?

उज्जैन में नवग्रह शांति पूजा का महत्व उज्जैन की दिव्य ऊर्जा के कारण बढ़ जाता है। यदि आपकी कुंडली में ग्रह दोष हैं, तो महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के सान्निध्य में यह पूजा अवश्य कराएँ और अपने जीवन में सुख-समृद्धि लाएँ। उज्जैन में नवग्रह शांति पूजा बुक करने के लिए नीचे दिये गए नंबर पर कॉल करे और अपनी पूजा बुक करें।