उच्च मंगल दोष क्या है? जानिए प्रभाव, कारण और निवारण पूजा

यदि आपकी कुंडली में उच्च मंगल दोष है, तो समय पर उपाय करना अत्यंत आवश्यक है। उचित मंगल दोष निवारण पूजा, मंत्र जाप और धार्मिक उपायों के माध्यम से आप इसके दुष्प्रभावों से बच सकते हैं और अपने जीवन को सुखमय बना सकते हैं। मंगल दोष पूजा उज्जैन जैसे पवित्र स्थलों पर विधिपूर्वक कराई जाने से मंगल ग्रह की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।

उच्च मंगल दोष क्या है?

भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब मंगल ग्रह व्यक्ति की कुंडली के 1, 2, 4, 7, 8 या 12वें भाव में मजबूत स्थिति में (स्वग्रही या उच्चस्थ) स्थित होता है, तो उसे उच्च मंगल दोष (High Mangal Dosh) कहा जाता है। यह दोष व्यक्ति के जीवन में विशेष रूप से वैवाहिक जीवन, स्वास्थ्य, करियर और मानसिक स्थिति पर गहरा प्रभाव डालता है।

उच्च मंगल दोष के प्रकार

  1. पूर्ण मंगल दोष: जब कुंडली में मंगल अकेले किसी दोषयुक्त भाव में हो।
  2. आंशिक मंगल दोष: जब मंगल दोषयुक्त भाव में हो परन्तु अन्य शुभ ग्रहों का समर्थन प्राप्त हो।
  3. दोहरे मंगल दोष: जब दोनों जन्मकुंडली (लड़का-लड़की) में मंगल दोष हो।

उच्च मंगल दोष के कारण

  • जन्म के समय मंगल का प्रथम, द्वितीय, चतुर्थ, सप्तम, अष्टम या द्वादश भाव में होना।
  • मंगल का अशुभ ग्रहों के साथ युति करना।
  • शुभ ग्रहों का सहयोग न मिलना।

उच्च मंगल दोष के प्रभाव

उच्च मंगल दोष व्यक्ति के जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव डालता है। कुछ नकारात्मक प्रभाव जो मंगल गृह की स्थिति की अशुभता को दर्शाते है निम्नानुसार है:

  • इस दोष के कारण विवाह में अत्यधिक विलंब या बार-बार रिश्तों का टूटना आदि समस्याएँ अति है।
  • वैवाहिक जीवन में तनाव, मनमुटाव और तलाक तक की स्थिति का कारण भी उच्च मंगल दोष हो सकता है।
  • इस दोष के प्रभाव से करियर में निरंतर संघर्ष, प्रमोशन में बाधाएँ और अस्थिरता देखने को मिलती है।
  • उच्च मंगल दोष के कारण व्यक्ति के स्वभाव में गुस्सा, चिड़चिड़ापन और निर्णय लेने में असमर्थता होती है।
  • स्वास्थ्य समस्याएँ जैसे रक्तचाप, त्वचा रोग और चोट-चपेट की सम्भावनाएँ बनी रहती है।

उच्च मंगल दोष निवारण के उपाय

उच्च मंगल दोष के प्रभावों को कम करने और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए विभिन्न धार्मिक और ज्योतिषीय उपाय किए जाते हैं।

मंगल दोष निवारण के लिए मंगलनाथ मंदिर उज्जैन जैसे पवित्र स्थलों पर विशेष पूजा कराना अत्यंत लाभकारी होता है। मंगलवार के दिन उपवास रखना, हनुमान जी की पूजा करना तथा हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा, “ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः” मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करना भी मंगल दोष शांति के लिए प्रभावी उपाय है।

व्यक्ति को मंगलवार के दिन लाल वस्त्र पहनना, मसूर दाल, तांबा, लाल चंदन आदि का दान करना चाहिए। महामृत्युंजय मंत्र का जाप और रुद्राभिषेक पूजा भी मंगल दोष को शांत करने के महत्वपूर्ण साधन माने गए हैं। यदि सही विधि-विधान से योग्य ब्राह्मणों द्वारा पूजन कराया जाए, तो उच्च मंगल दोष के दुष्प्रभावों से मुक्ति संभव है और जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का आगमन होता है।

उच्च मंगल दोष निवारण पूजा उज्जैन मे कैसे कराएं?

उच्च मंगल दोष निवारण पूजा एक विशेष वैदिक अनुष्ठान है जिसे उन व्यक्तियों के लिए किया जाता है जिनकी कुंडली में मंगल ग्रह उच्च भावों में स्थित होकर अशुभ प्रभाव डाल रहा हो। यह दोष वैवाहिक जीवन, स्वास्थ्य, करियर और मानसिक संतुलन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

इस दोष के निवारण हेतु उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर में विशेष रूप से यह पूजा आयोजित करवाई जाती है। पूजा में वैदिक मंत्रोच्चार, मंगल ग्रह से संबंधित द्रव्यों का हवन, नवग्रह शांति, और मंगल बीज मंत्रों का जाप शामिल होता है। पंडित द्वारा बताए गए रुद्राभिषेक या महामृत्युंजय जाप इस पूजा को ओर भी अधिक प्रभावी बनाते है।

उच्च मंगल दोष पूजा का उद्देश्य मंगल ग्रह के क्रोध को शांत करना, वैवाहिक जीवन में सौहार्द्र लाना और जातक के जीवन से बाधाओं को दूर करना है।

उज्जैन मे उच्च मंगल दोष पूजा का खर्च कितना है?

उज्जैन में उच्च मंगल दोष निवारण पूजा का खर्च लगभग ₹2,100 से ₹5,100 तक होता है। किन्तु यह पूजा खर्च की सटीक जानकारी नही है। पूजा का खर्च पूजा विधि, सामग्री और चयनित पंडित के अनुसार थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है। पूजा खर्च की जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिये नंबर पर संपर्क करें।

उज्जैन मे मंगल दोष पूजा के लिए शुभ मुहूर्त?

उज्जैन में उच्च मंगल दोष निवारण पूजा कराने के लिए पूजा मुहूर्त की जानकारी होना बहुत जरूरी है क्योंकि शुभ मुहूर्त में की गई पूजा विशेष रूप से फलदायी मानी जाती है। उच्च मंगल दोष पूजा के लिए मंगलवार(मंगल का दिन), चतुर्थी, अष्टमी या अमावस्या का दिन शुभ माना जाता है।

उज्जैन मे उच्च मंगल दोष पूजा कैसे बुक करें?

उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर या उज्जैन के अनुभवी ज्योतिषाचार्य जी से आप संपर्क करके विशेष पूजा बुक कर सकते हैं। उज्जैन मे पूजा बुकिंग के लिए नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें और अपनी पूजा को सफल बनाए। आज ही अपनी पूजा उज्जैन के योग्य पंडित जी के पास बुक करें।

Similar Posts

Leave a Reply